फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन टीम का सम्मान

विज्ञापन
18-हरियाणा जूनियर बाल बैडमिंटन टीम का स्वागत करते सैनिक स्कूल के चेयरमैन अशोक दलाल। स्रोत : स्क
विज्ञापन
रोहतक। 10वीं जूनियर नेशनल बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते कर कांस्य पदक जीतकर लौटी हरियाणा जूनियर बाल बैडमिंटन टीम का सैनिक स्कूल में मंगलवार को स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता तमिलनाडु स्थित इरोड में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुमारी तमन्ना को स्टार प्लेयर का खिताब मिला जबकि वंश सहारन को बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। तमन्ना, मनु, जानवी, मानसी और जिया ने कांस्य पदक जीतकर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचने पर चेयरमैन अशोक दलाल, रेखा, अध्यापिका सुक्क व कोच हरवीर राठी ने पूरी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें