फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: झज्जर के छोरे ने रचा इतिहास, सीके नायडू ट्रॉफी में बनाया उच्चतम स्कोर

Mon, 11 Nov 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
10jjrp27- झज्जर। मैच के दौरान शॉट खेलते हुए यशवर्धन दलाल। स्त्रोत- स्वयं
विज्ञापन
झज्जर। शहर के बर्फखाना रोड पर रहने वाले यशवर्धन दलाल ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 का आयोजन कराया जा रहा है। इसमें झज्जर के छोरे यशवर्धन दलाल ने नाबाद 428 रन बनाकर इतिहास रच दिया। इससे पहले कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में समीर रिजवी के नाम अधिकतम रन का रिकाॅर्ड दर्ज था, जिन्होंने इसी टूर्नामेंट में 312 रन बनाए थे।
विज्ञापन

13 अक्तूबर से कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसमें हरियाणा का यह तीसरा मैच है। इससे पहले हरियाणा ने दो मैचों में से एक में हार और एक ड्रा खेला है। इस मैच में दूसरे दिन के खेल समाप्ति तक हरियाणा का स्कोर आठ विकेट पर 732 रन था। इसमें यशवर्धन दलाल का स्कोर नाबाद 426 रन था।
तीसरे दिन हरियाणा ने सिर्फ एक ओवर खेला, जिसमें यशवर्धन ने सिर्फ दो रन बनाए और पारी घोषित कर दी। उन्होेंने मुंबई के खिलाफ इस मैच में नाबाद 428 रन बनाए हैं। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई अपनी एक पारी में ऑल आउट हो चुकी है और दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 38 रन बनाए हैं। वहीं, हरियाणा ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट खोकर 742 रन बनाएं और दूसरी पारी के लिए मुंबई को फॉलो ऑन दे दिया। मुंबई अभी भी हरियाणा से 542 रनों से पीछे है। सोमवार को मैच का आखिरी दिन है।
विज्ञापन


यह रहा यशवर्धन दलाल का स्कोर
कर्नल वीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 के 2024-25 सीजन में यशवर्धन दलाल ने अपने तीसरे मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने इस मैच में नाबाद 428 रन बनाए। यशवर्धन ने अपनी इस पारी में 46 चौके और 12 छक्के लगाए। कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी का यह सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले समीर रिजवी के नाम यह रिकार्ड दर्ज था।

वर्जन
यशवर्धन दलाल के बचपन के कोच नवीन सैनी ने बताया कि यह मेरे पास पांच वर्ष की आयु में अभ्यास करने के लिए आया था। यशवर्धन को लंबी पारी खेलने का शौक है। जब वह खेलता है तो उसका पूरा फोकस खेल पर ही रहता है। यशवर्धन के पहले दिन के स्कोर से ही पता लग गया था कि वह इस पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें