फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मेधावी छात्र संशोधित योजना में 31 जनवरी तक करे आवेदन

Tue, 19 Aug 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डॉ. भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत पात्र विद्यार्थी 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत 4 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, डीएनटीएस टपरीवास एवं पिछड़ा वर्ग के साथ अन्य समुदाय के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थी अपना ऑनलाइन आवेदन नजदीकी सीएससी व सरल केंद्र से भर सकते हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 01262-269842 पर संपर्क कर सकते हैं।
अधूरे आवेदन पत्र नहीं स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के साथ निर्धारित दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों में पिता का नवीनतम आय प्रमाणपत्र, विद्यार्थी का जाति प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र, प्राचार्य की ओर से सत्यापित फोटो, परिवार पहचान पत्र, आईएफएससी कोड सहित विद्यार्थी की बैंक खाता कॉपी, अगली कक्षा का पहचान पत्र व 10वीं-12वीं एवं स्नातक की मार्कशीट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें