फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ब्राइडल मोतियों वाले बैग की खूब हो रही बिक्री

विज्ञापन
07सीटीके17..किला रोड स्थित बैग शोरूम रखे डिजाइनर बैग। स्रोत : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। वैवाहिक कार्यक्रमों का सीजन चल रहा है। इसको लेकर शादी वाले घर में खूब खरीदारी हो रही है। ब्राइडल मोतियों वाले बैग की खूब डिमांड है। बैग शोरूमों व दुकानों पर जिस तेजी से स्टॉक में भरा जा रहा है, ठीक उसी तेजी से बैगों की बिक्री भी हो रही है। मल्टीकलर चार व्हील वाला सूटकेस भी खूब बिक रहा है। लेदर, सिंथेटिक बैग हैंडबैग बिक रहे हैं। महज 250 रुपये शुरू होकर इनकी कीमत 2500 रुपये तक उपलब्ध है। ऐसे ही सूटकेस 1200 रुपये की कीमत से शुरू होकर 5000 रुपये तक बिक रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे बाजार रोड और किला रोड पर बैग की दुकानों पर सुबह दुकान खुलते ही काफी भीड़ उमड़ रही है। लोग ड्रेस से मैचिंग वाले पर्स को तवज्जो दे रहे हैं। छोटे चमकीले सिल्वर कलर के हैंडबैग पहली नजर में महिलाओं व युवतियों के पसंद बने हुए हैं।

बिक्री में मौसम दे रहा पूरा साथ
रेलवे बाजार रोड बैग कारोबारी कृष्ण ने बताया कि बाजार में रौनक बनी हुई है। मौसम भी पूरा साथ दे रहा है। शादियों के सीजन बैग आदि की सेल बढ़ जाता है। दुल्हे पर्स व सूटकेस और दुल्हन की ओर से डिजाइनर ब्राइडल हैंड बैग की ज्यादा बिक्री होती है।
विज्ञापन


किला रोड बैग व्यापारी हिम्मत सिंह कोचर (रोमी) ने बताया कि बाजार बहुत बेहतर है। ज्यादातर स्टॉक दिल्ली से मंगाए जाते हैं। शादी के इस सीजन में ब्राइडल बैग के अलावा, मल्टीकलर सूटरकेस की बिक्री हो रही है। इसके अलावा एक रंग के भी सूटकेस खरीदे बिक रहे हैं।

07सीटीके17..किला रोड स्थित बैग शोरूम रखे डिजाइनर बैग। स्रोत : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें