फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस मांगी एचडीओ ने, लालच ले डूबा डीएचओ को भी, एक बाहर, दूसरा काबू

Tue, 02 Jun 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बागवानी विभाग में बड़े घूसकांड का भंडाफोड़ हुआ है। किसानों को सब्सिडी दिलाने के नाम पर घूस लेने के मामले में दो बड़े अधिकारी फंसे हैं। आरोप है कि फसल को सर्दी से बचाने के लिए लो-टनल लगवाने के बाद सब्सिडी जारी कराने के नाम पर बागवानी विकास अधिकारी (एचडीओ) अशोक कौशिक ने रिश्वत मांगी
विज्ञापन


जब पीड़ित रिश्वत के पैसे देने आया तो एचडीओ ने कहा कि मैं बाहर हूं, इसलिए घूस के 60 हजार रुपये जिला बागवानी अधिकारी (डीएचओ) राजेंद्र मलिक को दे दो। जैसे ही पीड़ित ने घूस के पैसे डीएचओ के हाथ में थमाए, तुरंत विजिलेंस ने उन्हें काबू कर लिया। डीएचओ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सुनारिया कलां निवासी किसान पवन कुमार प्रदेश के प्रगतिशील किसान हैं। कई अवार्ड विजेता पवन ने एसपी विजिलेंस को शिकायत दी कि मैंने अपनी फसल को सर्दी से बचाने के लिए बागवानी विभाग से लो-टनल लगवाए थे। इन्हें लगवाने में विभाग की ओर से किसानों को 30 हजार रुपये सब्सिडी दी गई। यह पैसा जिले के कुल 16 किसानों को दिया जाना था। पवन का आरोप है कि बागवानी विकास अधिकारी (एचडीओ) अशोक कौशिक ने उससे कहा की आप किसानों को तैयार करें। प्रत्येक किसान को 30 हजार रुपये के हिसाब से सब्सिडी तैयार करवा दूंगा। इसमें से 10 हजार रुपये किसान के, बतौर रिश्वत 10 हजार रुपये एचडीओ के और 10 हजार रुपये जिला बागवानी अधिकारी के होंगे। शिकायतकर्ता के माध्यम से 9 किसानों की सब्सिडी पास की गई थी। इनमें से 3 किसानों के पैसे सोमवार को उसने अशोक कौशिक को देने थे।
विज्ञापन

पवन की शिकायत पर एसपी विजिलेंस पतराम ने डीएसपी रामभज के नेतृत्व में छापामार टीम बनाई। बीडीपीओ राकेश सिंधु को बतौर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त करवाने के बाद बागवानी विभाग के कार्यालय पर पहुंचे। टीम ने एक-एक हजार रुपये के 60 नोटों पर पाउडर लगा शिकायतकर्ता को सौंप दिया। मौके पर डीएचओ अशोक कौशिक नहीं मिला। पवन ने कौशिक को फोन किया तो उसने बताया कि वह सरकारी काम से बाहर गया हुआ है। कहा, जिला बागवानी अधिकारी राजेंद्र मलिक कार्यालय में बैठा हुआ है, आप उनसे संपर्क  कर 60,000 रुपये उन्हीं को पकड़ा दें। पवन ने उसकी सभी बातों की रिकार्डिंग भी कर ली। अशोक कौशिक के कहने के बाद जैसे ही पवन ने जिला बागवानी अधिकारी को 60 हजार रुपये रिश्वत के दिए तो पहले से तैयार खड़ी विजिलेंस की टीम ने अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
वर्जन
आरोपी के कब्जे से मौके पर रिश्वत के 60 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। पूछताछ की जा रही है। मामले में एचडीओ अशोक कौशिक का नाम भी सामने आया है। उसे भी केस में शामिल कर लिया गया है। और भी कई कर्मचारी इस घूसकांड में शामिल हो सकते हैं। यह एक लंबी चेन है। पूरी जांच की जा रही है।  
विज्ञापन

डीएसपी रामभज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें