फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा ग्रामीण बैंक में चिंतन-मंथन-2026 की रणनीति पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक (वि)। हरियाणा ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को मुख्य प्रबंधकों की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक चिंतन-मंथन आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बैंक के व्यवसायिक रोडमैप और भावी रणनीति को अंतिम रूप देना रहा।
विज्ञापन

बैठक में 31 मार्च 2026 तक बैंक के प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शाखाओं को सम्मानित किया गया जबकि अन्य शाखाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों और सुधार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
अधिकारियों ने सीएएसए मोबिलाइजेशन, खुदरा, कृषि, और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, ऋण, लाभप्रदता, ऋण वसूली और परिचालन दक्षता जैसे प्रमुख विषयों पर अपने सुझाव साझा किए। बैठक में बैंक की कार्यप्रणाली को और अधिक ग्राहक-केंद्रित बनाने और सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैंक के अध्यक्ष सुमंत कुमार ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही बैंक की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि निरंतर बेहतर सेवा और अनुशासित कार्य निष्पादन के माध्यम से ही बैंक सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें