फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: उपभोक्ताओं का बीपी बढ़ा रहा बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बिजली विभाग उपभोक्ताओं के नए बिल में पुराना बिल जोड़कर उनकी धड़कनें बढ़ा रहा है। शुक्रवार को राजीव गांधी विद्युत भवन में लगे सीजीआरएफ जनता दरबार में ऐसे कई मामले आए जिनका बिल जुड़कर आया। प्रेम नगर से पहुंचे उपभोक्ता जगदीश ने बताया कि पिछले दो महीने पहले 26 हजार रुपये का बढ़ा हुआ बिल मिला, इससे वह परेशान और तनाव में रहने लगे हैं। उन्होंने दरबार में पहुंचे अधिकारियों से इस समस्या का समाधान जल्द करवाने की मांग की। शिकायत सुनने के बाद उच्च अधिकारियों ने इस मामले में एक्सईन को जांच के आदेश देकर जल्द समस्या का समाधान करने के आदेश दिए हैं। वहीं दरबार में कुल 16 उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, जिनमें से सिर्फ एक शिकायत का समाधान हुआ और अन्य की रिपोर्ट मंगवाई गई है।
विज्ञापन

राजीव गांधी विद्युत भवन के मुख्य ऑफिस में लगे जनता दरबार में चीफ ऑफिसर चंदन सिंह 10 मिनट पहले ही पहुंच गए। जनता दरबार सुबह 11 बजे ही शुरू हुआ और उपभोक्ता साढ़े दस बजे जनता दरबार में पहुंचना शुरू हुए। इस दौरान नोडल ऑफिसर पंकज बख्शी व सीजीआरएफ के सदस्य विकास हुड्डा ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। जनता दरबार में एक लाख रुपये से कम के विवादित मामले लेकर भी उपभोक्ता पहुंचे, लेकिन फोरम के सदस्यों ने उनकी समस्या को नहीं सुना। क्योंकि सीजीआरएफ की बैठक में एक लाख से तीन लाख रुपये से विवादित बिलों की ही सुनवाई की जाती है।


स्कीम के तहत भरा हुआ बिल भी वापस जुड़कर आया
रुड़की गांव से पहुंचे जयवीर ने कहा कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने एक साल तक बिल नहीं भरा था, लेकिन एक साल के बाद उसने अपना बकाया बिल स्कीम के तहत भर दिया था। उसके बाद भी भरा हुआ बिल दोबारा से जुड़कर आ गया। फोरम के सदस्यों के सामने मुद्दा रखा तो उन्होंने एसडीओ को जांच के आदेश देकर जल्द समाधान के आदेश दिए हैं। वहीं शहर की जनता कॉलोनी से पहुंचे राजबीर ने बताया कि उनका जुलाई में आया एक लाख 65 हजार रुपये बिल में अधिकारियों की ओर से कार्रवाई तो की जा चुकी है, लेकिन उसे अभी तक अपडेट नहीं किया गया है। कुताना बस्ती से पहुंचे योगेश ने कहा कि बिल ज्यादा आने से राशन कार्ड कट चुका है। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसमें चीफ ऑफिसर चंदन सिंह ने तत्काल समाधान करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें