फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चलती बस से महिला गिरने पर बूथ स्टैंड इंचार्ज निलंबित, बस मालिक को नोटिस

Wed, 10 Sep 2025 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
09 सितंबर के अंक में प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। बस स्टैंड के जींद बूथ पर बस नहीं रोकने से गिरीं करनाल निवासी रूमा देवी के मामले में मंगलवार को जींद डिपो महाप्रबंधक ने बूथ स्टैंड इंचार्ज राजबीर सिंह को निलंबित कर दिया। लापरवाह ड्राइवर के मालिक विजेंद्र सिंह लोहान को भी नोटिस दिया गया है। पूछा है-दो दिन में बताओ, क्यों न किलोमीटर स्कीम से एग्रीमेंट रद्द कर दें।
करनाल निवासी रूमा देवी के साथ रोहतक स्टैंड पर यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ था। वह बाढ़सा एम्स से दवाएं लेकर गुरुग्राम से पटियाला जा रही जींद डिपो की बस से लौट रही थीं। उतरने के लिए वह 10 साल की बेटी के साथ पिछले दरवाजे पर खड़ी थीं। चालक ने स्टैंड पर भीड़ देखकर बस नहीं रोकी और धीरे-धीरे आगे बढ़ाता रहा। इस दौरान कुछ लोग जैसे-तैसे उतरे तो इंतजार में खड़े कुछ लोग चढ़े भी। इसी धक्का-मुक्की में रूमा देवी चलती बस से नीचे गिर गईं। यात्रियों ने किसी तरह बेटी को बचा लिया।
विज्ञापन

यात्रियों के शोर मचाने के बाद घायल रूमा देवी जब ड्राइवर से आपत्ति जताने पहुंची तो उसने उल्टे इन्हें ही फटकार लगा दी। इससे आहत मां-बेटी फूट-फूटकर रोने लगीं। ड्राइवर की लापरवाही और उसके बाद का घटनाक्रम वीडियो में भी कैद हो गया। इसे अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा भी।
रूमा देवी ने डिपो के संस्थान प्रबंधक हंसराज से ड्राइवर की लिखित शिकायत दी थी। रोहतक रोडवेज के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने इसकी जांच कराकर रिपोर्ट जींद जीएम को भेजी। जींद जीएम ने जींद बूथ स्टैंड इंचार्ज राजबीर सिंह को निलंबित कर दिया।
स्टैंड इंचार्ज को देखना था कि बसें स्टैंड पर रोकी जा रही हैं या नहीं। वहीं चालक की घोर लापरवाही व बदसलूकी की सजा बस मालिक को भुगतनी पड़ सकती है। जीएम ने अर्बन स्टेट निवासी बस मालिक विजेंद्र सिंह लोहान से पूछा है कि क्यों न किलोमीटर स्कीम से एग्रीमेंट रद्द कर दें।

इंचार्जों को दी हिदायत...बूथों पर रुकवाएं बसें
रोहतक। किलोमीटर स्कीम वाले चालक की लापरवाही से करनाल की महिला के चलती बस से गिरने के बाद पूरा विभाग अलर्ट मोड पर है। संस्थान प्रबंधक ने रोहतक डिपो की तरफ से बस अड्डे के सभी बूथों पर तैनात इंचार्जों को हिदायत दी है कि सभी बसें बूथों पर रुकनी चाहिए। इसे सुनिश्चित कराएं। इसमें लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


महिला यात्री की शिकायत पर जींद डिपो के जीएम को पत्र भेजा गया था। इसके बाद बूथ स्टैंड इंचार्ज राजबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। किलोमीटर स्कीम की बस के मालिक को नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा है। - हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज डिपो रोहतक

09 सितंबर के अंक में प्रकाशित खबर।

09 सितंबर के अंक में प्रकाशित खबर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें