फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरागढ़ी के लिए बुक की कार, खरावड़ के पास लघुशंका के बहाने रुकवाया, चालक को बंधक बना छीनी गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली बाईपास से पीरागढ़ी के लिए टैक्सी बुक कर चार युवकों ने खरावड़ के पास लघुशंका के बहाने कार रुकवाई और लूटकर फरार हो गए। आरोपियों ने टैक्सी चालक को बंधक बनाकर नाले में फेंक दिया। जिसे कुछ देर बाद राहगीरों ने देखा और उसे बाहर निकाला। वारदात रविवार शाम करीब 8 बजे की है। पीड़ित की शिकायत पर थाना आईएमटी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहादुरगढ़ के लाइनपार निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह एक कार पर चालक की नौकरी करता है। वह कार को रोहतक से पीरागढ़ी तक चलाता है। रविवार शाम करीब सात बजे चार युवकों ने दिल्ली बाईपास से पीरागढ़ी के लिए कार बुक की। खरावड़ बाईपास के नजदीक युवकों ने लघुशंका करने के बहाने कार को रुकवा लिया। कार रुकते ही एक युवक ने उसके गले में परना डालकर उसे पिछली सीट पर खींच लिया। इसके बाद कुछ ही दूरी पर उसके हाथ पैर बांधकर उसे दहकोरा रोड पर नाले में फेंक गए। कार लेकर फरार हो गए। थाना आईएमटी पुलिस ने इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक किलोमीटर दूर संदीप के मोबाइल फोन से बैट्री निकाल फेंक गए थे आरोपी : संदीप के अनुसार काफी देर तक वह नाले में पड़ा रहा। उसने पास से गुजर रहे एक बाइक चालक को आवाज लगाई। बाइक चालक ने उसे नाले से बाहर निकाला और उसके हाथ पैर खोले। आरोपियों ने नाले से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर संदीप का फोन और उसकी बैट्री अलग अलग कर फेंक दी। संदीप के अनुसार वह रात करीब डेढ़ बजे अपने घर पहुंचा। मामले के बारे में कार मालिक और पुलिस को सूचित किया। सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने संदीप को फोन कर उसका फोन रोड पर मिलने के बारे में बताया। फिर संदीप गाड़ी मालिक विकास के साथ युवक से अपना मोबाइल फोन लेकर आया। इसके बाद मामले के बारे में थाना आईएमटी पुलिस को शिकायत दी।
पीरागढ़ी के लिए कार बुक कर रास्ते में चालक को बंधक बना कार लूटने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार, थाना प्रभारी, आईएमटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें