65.....बोहर माजरा गांव में एकत्रित ग्रामिणों के साथ पार्षद परीक्षित देशवाल। स्रोत:ग्रामिण
रोहतक। बोहर माजरा के ग्रामीण जल्द वार्ड के पार्षद परीक्षित देशवाल के नेतृत्व में निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा से मिलकर समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे।
रविवार को मंजीत माजरा के नेतृत्व में गांव में पंचायत हुई, जिसमें पार्षद को भी बुलाया गया। बताया गया कि गांव में निगम ने चौपाल का निर्माण शुरू करवाया था, जो अधरा पड़ा है। पीने का पानी नहीं आता। सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। पार्षद ने भरोसा दिया कि समस्याओं को आयुक्त के सामने रखा जाएगा, ताकि समाधान हो सके।