रोहतक। लाखनमाजरा खंड के गांव खरैंटी के युवक मोनू का शव गांव के नजदीक ड्रेन में मिला। मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के छोटे भाई सोनू को सौंप दिया।
जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि खरैंटी निवासी सोनू ने शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई मोनू 27 अक्तूबर से लापता था। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि मोनू गांव के तीन अन्य युवकों के साथ खेतों की तरफ गया था। जांच में सामने आया कि चारों युवकों ने पहले शराब पी। इसके बाद तीन युवक वापस आ गए, जबकि मोनू पीछे रह गया। बाद में तलाश करने पर उसका शव ड्रेन के पानी में मिला। पता चला कि मोनू की डूबने से मौत हुई है। पुलिस ने मामले को हादसा मानकर कार्रवाई की है।