फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रधाना मोहल्ले में मिला झज्जर के युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

विज्ञापन
37-प्रधाना मोहल्ला में युवक की मौत के बाद जांच करती एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया प पुलिसकर्मी
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। शहर के प्रधाना मोहल्ले में शनिवार शाम को झज्जर जिले के गांव गोच्छी के युवक धर्मेंद्र (35) का शव मिला है। आशंका है कि नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। रविवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी एसआई सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को 5 बजे सूचना मिली कि प्रधाना मोहल्ले में झज्जर जिले के गांव गोच्छी निवासी धर्मेंद्र पहले किराये पर रहते थे। अब उसी कमरे में रह रहे दोस्त से मिलने आए थे। दोपहर को कमरे में बिस्तर पर सो गए। शाम को उनका शव मिला।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंचीं और छानबीन की। शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं था। सूचना पाकर गोच्छी गांव से परिजन पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र अविवाहित थे और नशे के आदी थे। शक है कि नशे की ओवरडोज से ही उसकी मौत हुई है। हालांकि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत के पुख्ता कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें