फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जुलाना में राष्ट्रीय एकता दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना: कस्बे के भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में क्षेत्र के अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता एवं सामाजिक सेवा का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी ने शिकरत की।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में 54 युवाओं ने रक्तदान किया। रक्दाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि रक्त का कोई अन्य विकल्प नही है। रक्त को केवल मानव शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नही आती बल्कि शरीर पहले के मुकाबले और अधिक स्वस्थ बनता है। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन संजय जांगड़ा, मार्केट कमेटी चेयरमैन मीनू शर्मा, वाइस चेयरमैन प्रवीन कश्यप, नगर पालिका वाइस चेयरमैन पवन सैनी, जुलाना मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा अनिल सैनी, सत्तू चहल, सत्यवान खटकड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें