फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रक्तदान शिविर में 56 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय नरवाना में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. मीनू सिंह, प्रोफेसर शैलेंद्र नैन, राजवीर, सुरेंद्र, मुकेश कुमारी और विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

शिविर में 56 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम संचालक जयपाल सिंह आर्य ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता के आधार स्तंभ हैं। राजकीय महाविद्यालय और आर्य समाज नरवाना की ओर से वर्ष 2017 से अब तक करीब 20 रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों के माध्यम से हजारों लोगों को रक्तदान से जीवनदान मिला है। उन्होंने कहा कि रक्तदान निस्वार्थ भाव से की जाने वाली समाज सेवा है। प्राचार्या डॉ. मीनू सिंह ने विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। समाज सेवा के प्रति सजगता, त्याग और समर्पण की भावना व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग होनी चाहिए। शिविर में जयपाल सिंह आर्य ने 10वीं, परमजीत ने 12वीं, सुखदेव ने सातवीं और मोनू ने पांचवीं बार रक्तदान किया। आयोजन में अंजलि, स्नेहा, सोनू, सविता, अनीता, संदीप, प्रवीण, प्रवेश और नवीन ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें