फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अनाज मंडी में मनाया जाएगा खंडस्तरीय गणतंत्र दिवस समरोह

Sun, 19 Jan 2025 07:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। नई अनाज मंडी में 26 जनवरी को खंडस्तरीय पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। प्रशासन ने आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीएम सुभाष चंद्र जून ने कार्यालय में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के निर्देश दिये। एसडीएम ने कहा कि सभी स्कूल कॉलेज की ओर से प्रस्तुत की जाने वाली झांकियां आकर्षण होनी चाहिए। उन्होंने आयोजन स्थल की सफाई, लोगों के बैठने की व्यवस्था, मंच की सजावट, शौचालय व्यवस्था, एंबुलेंस और पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक आम जान की भागीदारी होनी चाहिए। समारोह को भव्य बनाने के लिए देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जाए। इसके लिए प्रतिभागियों की तैयारी करवाई जाए। इस राष्ट्रीय पर्व के सफल आयोजन के लिए अधिकारी कर्मचारी ईमानदार से अपनी ड्यूटी का निर्वाह करें।
विज्ञापन

इस बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी सुमन हुड्डा, खाद्य आपूर्ति से पवन कुमार, पब्लिक हेल्थ, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग पुलिस विभाग से भी अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें