फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नार्थ जोन गोलबॉल चैंपियनशिप में नारी उदय फाउंडेशन के नेत्रहीन बच्चों ने जीते पदक

Sat, 25 Apr 2026 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
02-नार्थ जोन गोलबॉल चैंपियनशिप में शानदार जीत के बाद नारी उदय फाउंडेशन के नेत्रहीन लड़के और लड़
विज्ञापन
रोहतक। नारी उदय फाउंडेशन के नेत्रहीन लड़के-लड़कियों की टीम ने नार्थ जोन गोलबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते हैं। सीनियर वर्ग की लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

फाउंडेशन निदेशक रानी हुड्डा ने बताया कि 21 से 23 को अयोध्या उत्तर प्रदेश के डॉ. भीम राव आंबेडकर इंटरनेशनल क्रीड़ा संकुल में पहली नार्थ जोन गोलबॉल चैंपियनशिप हुई। इसमें नेत्रहीन लड़के-लड़कियों की टीम ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए हैं।
उन्होंने बताया कि जूनियर वर्ग की लड़कियों ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कों की सीनियर टीम ने कांस्य पदक व जूनियर टीम ने रजत पदक हासिल किया। इन नेत्रहीन बच्चों ने 4 ट्राॅफियों पर कब्जा किया। टीम का रोहतक जंक्शन पर रंश एमडी प्रीति बंसल ने किया।
विज्ञापन

बच्चों को माला पहना कर व पेस्ट्री खिलाकर धन राशि दी। कोच रानी हुड्डा को जीत की बधाई दी और बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर हरियाणा टीम लड़कों के कप्तान योगेंद्र मान, लड़कियों की टीम की कप्तान सपना राजपूत व सभी खिलाड़ी, कोच व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें