फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला पीलिया पीड़ित सामान्य वर्ग के मरीजों को भी मिल सकेगा मुफ्त इलाज

Sun, 17 Apr 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
कैंसर के मरीजों का आधुनिक मशीनों से होगा इलाज - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उम्मीद है कि पीजीआई में काला पीलिया पीड़ित सामान्य वर्ग के मरीजों को भी नि:शुल्क उपचार मिल सकेगा। अंतरराष्ट्रीय एनजीओ मेडिसिन्स सेंस फ्रांटियर और क्लिंटन फाउंडेशन जीवन रेखा योजना में मदद के लिए आगे आ रही हैं। दोनों विदेशी संस्थाओं के कंट्री डायरेक्टर ने हेल्थ यूनिवर्सिटी रोहतक के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में चल रही योजना की सराहना की है। संस्थाओं ने सामान्य वर्ग के मरीजों को अपनी ओर से मुफ्त उपचार देने में दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन


इसके लिए संस्थाओं के कंट्री डायरेक्टर जल्द ही प्रदेश के डायरेक्ट हेल्थ से अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। 

एनजीओ मेडिसिन्स सेंस फ्रांटियर की कंट्री हेड क्रिस्टिना फालकोनी और क्लिंटन फाउंडेशन के कंट्री हेड हरकेश डबास ने बताया कि शुरुआत में इस योजना का लाभ हर वर्ष 500 मरीजों को मिल सकेगा, बाद में जरूरत के हिसाब से विस्तार किया जाएगा।

जीवन रेखा योजना को संचालित कर रहे विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण मल्होत्रा ने बताया कि प्रदेश में काला पीलिया का सस्ता और नि:शुल्क उपचार उपलब्ध है। योजना के तहत एससी और बीपीएल परिवार को नि:शुल्क उपचार देते हैं। सामान्य वर्ग के मरीजों को सबसे कम कीमत तकरीबन 33 हजार में तीन माह का कोर्स करवाया जाता है। उम्मीद है जल्द दोनों एनजीओ देश में इस योजना को प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें