फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाजपा 13 तक सभी मंडलों में निकालेगी तिरंगा यात्रा

Sat, 09 Aug 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा के लिए आयोजित की गई बैठक में उप​स्थित जिला भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका,डाॅ.
विज्ञापन
रोहतक। स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा सभी मंडलों में 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालेगी। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में तिरंगा यात्रा के प्रदेश सह संयोजक आदित्य बतरा ने पदाधिकारियों के साथ यात्रा को लेकर बैठक की। इसमें तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक, जिला सह संयोजक, पार्षद, जिला पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक, विधानसभा सह संयोजक, मंडल पालक, मंडल प्रभारी मंडल, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल संयोजक और मंडल सह संयोजक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आदित्य बतरा ने कहा की 14 अगस्त को फरीदाबाद में मुख्यमंत्री के सानिध्य में विभाजन की विभीषिका दिवस पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका ने की। साथ में प्रदेश सचिव रेणु डाबला, रमेश भाटिया, प्रतिभा सुमन, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, दीपक हुडा, कर्नल राजेंद्र सुहाग, महामंत्री अभिनंदन शर्मा और नितिन जैन, नवीन ढुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें