फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर पर कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करेगी भाजपा : अरविंद

विज्ञापन
29...रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय मंगलकमल में भाजपा की प्रदेश मीडिया टीम एवं प्रदेश पदाधिकारियों
विज्ञापन
रोहतक। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) पर कांग्रेस के झूठ का भाजपा पर्दाफाश करेगी। शनिवार को पार्टी कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों व प्रवक्ताओं की बैठक में यह बात प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कही। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री फणींंद्र नाथ शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल मौजूद रहे।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने स्वयं 11 बार एसआईआर कराया है। अब उसी प्रक्रिया का विरोध किया जा रहा है। 2004 और 2005 में कांग्रेस ने ईवीएम से चुनाव जीते। 2014 से 2025 के बीच हुए 71 विधानसभा चुनावों में से 30 में विपक्ष की जीत यह साबित करती है कि ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
उन्होंने सवाल किया कि यदि बिहार में एसआईआर और ईवीएम को लेकर विपक्ष को आपत्ति है तो अब तक कानूनी प्रक्रिया के तहत कोई शिकायत क्यों दर्ज नहीं कराई गईजबकि चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत, यशपाल बत्रा, बिजेंद्र नेहरा, वीरेंद्र चौहान, नेहा धवन, राजबीर रोहिल्ला, डॉ किरण कलकल, एडवोकेट शंकर धूपड़ व जिला मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज सहित अन्य भी मौजूद रहे।
बाक्स
अचानक बदला कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष नहीं आए
भाजपा की तरफ से शनिवार सुबह सूचना जारी की गई कि पार्टी कार्यालय में एसआईआर पर होने वाली बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली आएंगे। बाद में कहा गया कि दूसरे कार्यक्रम में जाने की वजह से वे नहीं आ सके। ऐसे में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें