फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्टी सिंबल पर पंचायत चुनाव लड़े तो होगा दिल्ली से भी बुरा हाल

Sat, 13 Jun 2015 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भाजपा के केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के समर्थन में आ गए हैं।
विज्ञापन


दीपेंद्र ने बीरेेंद्र के इस बयान का खुलकर समर्थन किया है कि खट्टर पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़कर देखें, तब उन्हें हकीकत पता चल जाएगी।

बता दें कि चार दिन पहले बीरेंद्र सिंह ने दिल्ली में पार्टी के आला नेताओं के सामने यह कहा था कि अगर खट्टर सरकार ने इतने ही अच्छे काम किए हैं तो इस बार का पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़कर देखा जाना चाहिए।

इस पर सीएम खट्टर को कहना पड़ा कि अभी गांवों में संगठन इतना मजबूत नहीं है। सांसद दीपेंद्र ने बीरेंद्र के बयान को सही बताया और कहा कि अगर निकाय चुनाव भाजपा अपने निशान पर लड़े तो हकीकत पता लग जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव में तो जैसे-तैसे भाजपा की 3 सीटें आ गईं थी, इस बार यहां एक भी सीट नहीं आएगी। हुड्डा गांव टिटौली में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि कांग्रेस अपने सिंबल पर पंचायत चुनाव क्यों नहीं लड़ रही है। इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक कभी भी पंचायत चुनाव सिंबल पर लड़ा ही नहीं है।  
पकी-पकाई खीर खा रही भाजपा
बाढ़सा में बन रहे कैंसर इंस्टीट्यूट को लेकर श्रेय लेने की होड़ में सांसद हुड्डा ने फिर भाजपा पर निशाना साधा है। कहा कांग्रेस सरकार में हम प्रदेश के लिए इस संस्थान को लेकर आए थे। 3 जनवरी 2014 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसका शिलान्यास किया। अब भाजपा कांग्रेस की घोषणा और मंजूरी को दोहराकर पकी-पकाई खीर खाना चाह रही है। भाजपा अगर कुछ नया करे तो हम भी उनका स्वागत करेंगे। साथ ही कहा कि अभी बाढ़सा एम्स-2 में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के और भी संस्थान आएंगे।
अभय चौटाला अभी तक कहां गायब रहे
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जनसंपर्क अभियान पर इनेलो नेता अभय चौटाला के बयान को लेकर सांसद ने कहा कि उनसे पूछा जाना चाहिए कि वे अभी तक कहां गायब थे। बता दें कि चौटाला ने बृहस्पतिवार को रोहतक में हुड्डा के जनसंपर्क अभियान को लेकर कहा था कि पूर्व सीएम अपना वजूद बचाने को लेकर यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

पार्टी में कोई फूट नहीं, सोनिया गांधी ही नेता
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर और पूर्व सीएम हुड्डा की अलग-अलग जनसभाओं को लेकर दूसरी पार्टियों के हमले के बारे में सांसद ने कहा कि पूरी पार्टी एकजुट है। कांग्रेस में हर शख्स पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में अपना काम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें