फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाजपा शक्ति केंद्रों की बैठकों में संगठन मजबूत करने पर बल

Tue, 21 Jul 2026 08:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
14 : माडोधी में भाजपा शक्ति केंद्र की टिफिन बैठक में शामिल कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक । भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्रों की टिफिन बैठकें मंगलवार को हुई। जिनमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इसके अलावा एसआईआर अभियान, डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम आदि की चर्चा की गई।
महाराजा अग्रसेन मंडल के शिवाजी कॉलोनी शक्ति केंद्र की टिफिन बैठक में मंडल प्रभारी व पूर्व पार्षद अशोक खुराना ने कहा कि देश का युवा विकास, रोजगार, नवाचार, राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ जाए। मंडल महामंत्री रिंकू कपूर, सुभाष जांगड़ा, शक्ति केंद्र प्रमुख अनिल कथूरिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


-
पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
गढ़ी बोहर शक्ति केंद्र की बैठक जयवीर नांदल के आवास पर हुई। मुख्य वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुखबीर चंदेलिया ने पार्टी की रीति-नीति को जन जन तक पहुंचाने व संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा एसआईआर के प्रति जनता को जागरुक करने का आह्वान किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को मजबूत करना रहा।
विज्ञापन

-

भाजपा की ताकत मजबूत बूथ संगठन
कलानौर विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र माडोधी रांगड़ान एवं माडोधी जाटान की संयुक्त बैठक महर्षि वाल्मीकि मंदिर में हुई। मुख्य वक्ता जिला भाजपा समन्वयक हरिओम मित्तल भाली ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। जब प्रत्येक बूथ सक्रिय और सशक्त होगा, तभी संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी ढंग से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी। बैठक की अध्यक्षता अनूप सिंह सरपंच व मंडल महामंत्री ने की।

14 : माडोधी में भाजपा शक्ति केंद्र की टिफिन बैठक में शामिल कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें