फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में भाजपा नेता रविशंकर बोले: कांग्रेस के हुड्डाकरण से आश्चर्य में हूं, वाड्रा को कर्मों की सजा मिलेगी

Wed, 02 Oct 2024 03:24 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वे देश के दूसरे हिस्सों में गए, जहां अखिल भारतीय कांग्रेस दिखी, लेकिन हरियाणा में कांग्रेस का हुड्डा करण हो चुका है। यह देखकर उनको आश्चर्य हुआ। हरियाणा में जनता के सामने एक तरफ हुड्डा का 10 साल का शासन व दूसरी तरफ भाजपा का 10 साल का शासन है।
विज्ञापन
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का कहना है कि राहुल गांधी संविधान हाथ में लेकर चलते हैं, लेकिन यह भी बता दें कि संविधान को कितना समझते हैं। उनको भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कुमारी सैलजा का हाथ कमरे में मिलवाना चाहिए था, क्योंकि मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ व राजस्थान में कांग्रेस नेताओं का हाथ मिलवाकर देख चुके हैं, कांग्रेस का क्या हश्र हुआ, सबको पता है। वे बुधवार को भाजपा के प्रदेश मीडिया केंद्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वे देश के दूसरे हिस्सों में गए, जहां अखिल भारतीय कांग्रेस दिखी, लेकिन हरियाणा में कांग्रेस का हुड्डा करण हो चुका है। यह देखकर उनको आश्चर्य हुआ। हरियाणा में जनता के सामने एक तरफ हुड्डा का 10 साल का शासन व दूसरी तरफ भाजपा का 10 साल का शासन है। अब प्रदेश की जनता को तय करना है कि वह किसके ऊपर विश्वास करती है। हुड्डा राज में जहां पर्ची व खर्ची से नौकरी मिलती थी, जबकि भाजपा राज में ईमानदारी से नौकरियां दी गई। उन्होंने कहा कि जहां भी कांग्रेस की सरकार बनती है, वहां लैंड डील व दामाद श्री का मॉडल होता है। क्या कांग्रेस प्रदेश की जनता से वादा करती है कि किसानों की जो जमीन हुड्डा राज में जबरन ली गई थी, उसे वापस किया जाएगा। 

गोहाना की जलेबी भाजपा को भी अच्छी लगती है, लेकिन राहुल अमेरिका में जलेबी की फैक्टरी कैसे लगाएंगे
पूर्व केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एक दिन पहले राहुल गांधी गोहाना आए, बोले गोहाना की जलेबी की फैक्टरी अमेरिका में लगाएंगे। यह बात समझ में नहीं आई। राहुल को पहले यह समझना होगा कि जलेबी बनती कैसे है। उन्होंने व्यंग्य किया कि पर्ची लिखकर देने वालों को ठीक तरह से लिखकर देना चाहिए। क्योंकि राहुल गांधी होमवर्क नहीं करते। 
विज्ञापन


मोदी ने जो कहा, वह करके दिखाया
56 इंच के सीने के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री व राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। उनको मर्यादा में रहकर बोलना चाहिए। मोदी ने 370 हटाने, 3 तलाक खत्म करने, राम मंदिर बनाने की बात कही और पूरी की। जबकि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में 1500 रुपये प्रति माह महिलाओं को देने व युवाओं को नौकरियां देने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ। 

विज्ञापन


राबर्ट वाड्रा को किए कर्मों की सजा मिलेगा 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राबर्ट वाड्रा के खिलाफ जांच चल रही है। लंदन में मकान खरीदने का मामला भी सामने आया है, जिसकी जांच जारी है। उनके किए गए कर्माें की सजा जरूरी मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें