फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल-सोनिया से मांगा जवाब

विज्ञापन
10-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम नरेंद्र मोदी के पिता पर कि गई टिप्प
विज्ञापन
रोहतक। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। यह मार्च किशनपुरा स्थित भाजपा लोकसभा कार्यालय से शुरू होकर श्रीराम शर्मा पार्क तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना सभी दलों की जिम्मेदारी है। किसी भी नेता के दिवंगत परिजनों पर टिप्पणी करना लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक संवाद की गरिमा के विपरीत है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि खड़गे की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति को दर्शाती है। उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को देश के सामने जवाब देना चाहिए।

मार्च में भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, प्रदेश सचिव नागेंद्र शर्मा, शमशेर खरक, पंकज भारद्वाज, नवीन ढुल, रवि बतान, राजबाला, विजयपाल, प्रो. मदन गोयल, अक्षित दहिया और अजय खुंडिया सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें