फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पास 100 दिन में बताने लायक कुछ नहीं, मुख्यमंत्री की नहीं मानती अफसरशाही : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि भाजपा सरकार के पास 100 दिन में बताने लायक कुछ नहीं है। विधानसभा चुनाव में एचकेआरएन के कर्मचारियों को नौकरी से न हटाने की कहने वाली सरकार अब उसके उलट काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अफसरशाही सुनती नहीं है। दीपेंद्र शनिवार को भारत रत्न व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर शिव पंजाबी धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले सांसद ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने गरीब, शोषित एवं वंचितों को न्याय दिलाने के लिए आजीवन काम किया। उनकी सादगी ही उनकी पहचान थी। कर्पूरी ठाकुर ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में सामाजिक न्याय की मजबूती के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए। कहा कि हुड्डा सरकार के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने एससी व बीसी समाज के करीब 4 लाख परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट दिए थे, लेकिन पिछले साढे़ 10 साल से गरीबों की 100 गज के प्लाॅट की स्कीम रोकने के बाद अभी भी धरातल पर यह योजना लागू नहीं हो सकी है। सिर्फ जबानी जमा-खर्च हो रहा है। इस अवसर पर विधायक गीता भुक्कल, विधायक बीबी बतरा, विधायक शकुंतला खटक, मनोज बागड़ी, बलराज बल्ले, आरएस गौतम, तेजबीर सैन, तेलुराम जांगड़ा, बलवान रंगा व पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें