रोहतक। जाट स्कूल में शनिवार को बाल विवाह के दुष्परिणामों को स्कूल के बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से उकेरा। यह प्रतियोगिता एमडीडी ऑफ इंडिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।
सीजेएम और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. तरन्नुम खान के मार्गदर्शन में शक्ति बाल विवाह के खिलाफ आवाज को सशक्त बनाने के अभियान के तहत बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एमडीडी ऑफ इंडिया की वीएससी मिथलेश ने बच्चों को बाल विवाह निषेध कानून के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि संस्था डीएलएसए और पीपीओ के साथ मिलकर आम जन को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करने हेतुु अलग-अलग गतिविधियों को आयोजित कर रही है।