फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने प्रदेश को केवल जुमले दिए : बतरा

विज्ञापन
13सीटीके46..कोर्ट में विधायक बीबी बतरा का स्वागत करते अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बतरा का कहना है कि भाजपा ने साढ़े नौ साल केवल जुमले दिए हैं जबकि हुड्डा सरकार ने प्रदेश को एजुकेशन हब बनाया। बतरा शुक्रवार को जिला बार में वकीलों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश उद्योगों के लिए एक विशेष माहौल तैयार किया था। नए-नए उद्योग प्रदेश में स्थापित हुए। प्रदेश को एजुकेशन का हब बनाया। दूसरी तरफ भाजपा ने साढ़े नौ साल केवल जुमले दिए हैं। इससे विकास के मामले में प्रदेश पिछड़ता चला गया। वहीं, पूर्व मंत्री सुभाष बत्तरा ने कहा कि भाजपा ने पोर्टल की सरकार दी, जिससे प्रदेश की जनता बहुत परेशान है। इस मौके पर बार प्रधान अरविंद श्योरान, पूर्व प्रधान लोकेंद्र फोगाट, भगत सिंह मलिक, जोगिंदर नांदल, महासचिव दीपक हुड्डा, हर्षवर्धन मलिक व अन्य वकील भी मौजूद रहे।
इसके अलावा बतरा की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉक्टर अरविंद शर्मा, रोहतक लोकसभा आईटी प्रमुख प्रवीण मुदगिल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामकुमार कौशिक, सोमारिया मंडल से भारत भूषण शर्मा, राजीव दहिया, ओबीसी मोर्चा जिला सचिव महेंद्र जांगड़ा, कर्मवीर राठी, सीनू वत्स, ओमपाल शर्मा, नरेंद्र कौशिक, हरिभगत पटवारी को कांग्रेस में शामिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें