फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 21 Dec 2013 10:27 PM IST
नारनौल/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के नारनौल में बहरोड सड़क मार्ग पर गांव मंढाणा के हनुमान मंदिर के पास शनिवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में सेवानिवृत्त हेडमास्टर (70) की मौत और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


युवक की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के गांव अंतपुरा निवासी सेवानिवृत्त हेड मास्टर रामानंद यादव शनिवार शाम बाइक से नारनौल से अपने गांव जा रहे थे।

गांव मंढाणा के हनुमान मंदिर के पास अचानक गांव मंढाणा निवासी रिंकू (20) बाइक लेकर सड़क पर आ गया।

इससे दोनों में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में रामानंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें