फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाइक चोर गिरोह पकड़ा, 13 वारदात कबूली, पीजीआई की पार्किंग से चुराई 10 बाइक

Sat, 24 Feb 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बाईक चोरी करने वाले आरोपी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने कुख्यात बाइक चोर सतपाल और चिड़ी गांव के बाइक मिस्त्री रामरूप को काबू किया है। पूछताछ में बाइक चोरी की 13 वारदात कबूली हैं। एवीटी स्टाफ ने शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी विवेक कुंडू ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने चिड़ी गांव के 22 वर्षीय युवक रामरूप को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह बाइक टिटौली गांव निवासी सतपाल से 10 हजार रुपये में खरीदी। अब वह इसे बेचने की फिराक में था। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सतपाल को काबू किया।
डीएसपी ने बताया कि सतपाल से पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी पर हत्या, चोरी, अवैध शराब सहित करीब 41 केस दर्ज हैं। इसमें 32 चोरी, लूट-डकैती के 7, हत्या व अवैध रूप से शराब बिक्री का एक-एक केस दर्ज हुआ था। आरोपी हत्या के केस में बरी हो चुका है। 2019 में जमानत पर बाहर आने के बाद बाइक चोरी करने लगा। आरोपी ने जमानत पर आने के बाद 12 बाइक चुराई, जिसमें 10 बाइक पीजीआई पार्किंग से चोरी की गई, जबकि एक बाइक बेरी व एक गोहाना अड्डा स्थित निजी अस्पताल के बाहर से चुराई।
विज्ञापन

मिस्त्री ने खरीदी थी तीन बाइक
जांच में पता चला कि आरोपी बाइक मिस्त्री रामरूप ने सतपाल से तीन बाइक 10-10 हजार रुपये में खरीदी हैं। आरोपी मिस्त्री खरीदी गई बाइक बेचने की फिराक में था, जिसे एवीटी स्टाफ की टीम ने काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से आठ बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें