महम। एक युवक ने फेसबुक पर वन विभाग में नौकरी का फर्जी विज्ञापन देखकर फार्म को भरा तो कुछ दिन बाद ठग ने फोन कर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1 लाख 54 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में महम थाने में केस दर्ज किया गया है।
महम के किशनगढ निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने फेसबुक पर पोस्ट देखी जिसमे वन विभाग में नौकरी की सूचना दी गई थी। उसने वहां से ऑनलाइन फार्म भर दिया। 10 अक्तूबर 2023 को किसी अनजान नंबर से फोन आया। उसने कहां कि आपने आनलाइन फार्म भरा है। आप 450 रुपये भेज दो फिर वह बोलने लगा कि आपका कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। आपको पैसे भेजने होंगे। आपको 30-40 दिन में नौकरी मिल जाएगी। इस तरह वह थोड़े-थोड़े पैसे मंगवाता रहा और जब उसने 1 लाख 54 हजार 348 रुपये भेज दिए, तब ठग 30,000 और भेजने को बोला कि अगर तुम ये पैसे भेज देते हो तो तुम्हारी नौकरी लग जाएगी और बोलता रहा की 12-24 घंटे में आपके पैसे वापिस हो जाएगे। लेकिन ठग ने ऐसा नहीं किया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।