बेरी। डीघल-धांधलान मार्ग पर सड़क पर खड़े डंपर से बाइक टकरा गई। हादसे में घायल बाइक सवार को उपचार के लिए डीघल के सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। पीजीआई में उसकी माैत हो गई।
मृतक व्यक्ति की पहचान गांव दुबलधन निवासी मनोज के रुप में हुई। पुलिस को दी शिकायत में गांव दुबलधन निवासी संजीव ने बताया कि उसके चाचा मनोज अपनी बाइक से बरहाना से घर गांव दुब्लधन लौट रहे थे तो गांव धांधलान के पास सड़क पर एक डंपर खड़ा हुआ था। अंधरे में डंपर न दिखने के कारण बाइक डंपर से टकरा गई। सवार मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने के बाद राहगीरों ने उपचार के लिए उसे डीघल सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चाैकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।