फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालभर से कमरे में बंद पड़ीं साइकिलें, डीईईओ को पता नहीं

Thu, 18 May 2017 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
भिवानी रोड के ब्वॉयज स्कूल में रखीं चार लाख रुपये की 160 साइकिलें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों को साइकिलें नहीं देने का बड़ा खेल सामने आया है। भिवानी रोड समीप ब्वॉयज स्कूल में सालभर से कमरे में करीब चार लाख रुपये की 160 साइकिलें बंद पड़ीं हैं। ये सभी साइकिलें जिले के छात्र और छात्राओं को दी जानी थी, जो एक साल बीतने के बावजूद भी नहीं बांटी गईं। इसके चलते बंद कमरे में पड़ी कई साइकिलें कंडम हो चुकी हैं तो कई कगार पर हैं। एक कमरे में इतनी ज्यादा साइकिलें रखने की वजह से ज्यादातर को जंग गया है और कुछ के लॉक भी चोरी हो चुके हैं। हैरानी की बात है कि एक साल से रखी साइकिलों के बारे में डीईईओ को कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से एससी वर्ग के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए एक योजना चलाई गई। इसमें हर साल छठी से 11वीं कक्षा के उन विद्यार्थियों को साइकिलें दी जाती है, जिनके घर स्कूल से दो किलोमीटर तक दूर हैं। एक साल से ये साइकिलें बांटी ही नहीं गईं हैं। इस वजह से सैकड़ों विद्यार्थी घरों से पैदल स्कूल आने को मजबूर हैं। जेठ माह में सूरज के तेवर भी चरम पर हैं तो इससे बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। सरकारी स्कूलों में 15 दिन बाद गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। अगर अभी बच्चों को साइकिलें नहीं दी र्गईं तो जून तक ये और ज्यादा खराब हो जाएंगी।

जल्द बांटी जाएंगी साइकिलें

दो दिन पहले ही यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। इसके लिए जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। विद्यार्थियों को जल्द से जल्द साइकिलें बांटने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

- परमेश्वरी हुड्डा, डीईईओ, रोहतक।

पिछले साल रखवाई गईं साइकिलें

पिछले साल 28 अप्रैल को स्कूल में 160 साइकिलें आईं थी। इन साइकिलों को बांटने के लिए ही स्कूल में रखवाया गया था। बांटने के मामले में उच्च अधिकारी ही फैसला लेंगे।
विज्ञापन

- राजकुमार, प्रधानाचार्य।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें