फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंवर समर्थकों ने फूंका हुड्डा का पुतला

Thu, 13 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
अंबेडकर चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंका गया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर पर किए गए हमले के विरोध में अंबेडकर चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंका गया। इससे पहले तंवर समर्थकों ने बैठक की, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति कमेटी व हरियाणा आईटी सैल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। बैठक में तंवर पर हुए हमले को लेकर एक निंदा प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव कुलताज सिंह ने कहा कि एक सोची समझी रणनीति के तहत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर पर जानलेवा हमला किया गया। इसे लेकर पूरे देश व प्रदेश में आक्रोश है। उनकी आलाकमान से मांग है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जो भी दोषी हो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सुरेंद्र सिंधु ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया हो और पुलिस में शिकायत भी दो दिन प्रदर्शन करने के बाद दर्ज की गई हो। यह हमला प्रदेशाध्यक्ष डॉ. तंवर पर नहीं बल्कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर है। बैठक में प्रदेश सचिव संजय परमार सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनूप सिंह कटारिया, पंचायती राज के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र दलाल, प्रदेश संगठन सचिव प्रिंस मल्होत्रा, प्रभारी कलानौर एससी सैल सतीश नाहर, दयानंद माड़िया एससी सैल प्रभारी महम, आईटी सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिलवाल, मनोज वशिष्ठ, महेश शर्मा, एडवोकेट नरेंद्र कौशिक, नरेश खत्री, अंकित शर्मा व एनएसयूआई सदस्य ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें