फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एशियाई बॉक्सिंग में स्वर्ण जीतकर लौटी भूमिका का स्वागत

Sun, 17 May 2026 06:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 01 घर पहुंचने गोल्डन बेटी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में अंडर-15 एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भूमिका ढाका शनिवार शाम को अपने घर पहुंचीं। गोल्डन बेटी का स्वागत करने के लिए कस्बे के लोग भारी संख्या में पहुंचे। भूमिका ढाका ने कजाकिस्तान की मुक्केबाज को 5-0 से हराया था।
विज्ञापन

विधायक बलराम दांगी, भाजपा के पूर्व प्रत्याशी एवं भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान रहे दीपक हुड्डा, मनोनीत पार्षद मीना वाल्मीकि, ऋषि भारद्वाज,डीपीई साधू राम बाबा, राकेश भारद्वाज,रणधीर ढाका,महम व्यापार मंडल के अध्यक्ष जोगिंदर गिरोत्रा,कप्तान ढाका, पार्षद संजय शर्मा , कोच जोगिंदर गिल ने भूमिका का स्वागत किया।
विज्ञापन

भूमिका ढाका के भाई अरमान ढाका, पिता हरेंद्र ढाका व दादा जसवंत ढाका ने घर पर लोगों की बधाई स्वीकार करते हुए खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें