फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: झज्जर जिले की भूमि ने रोहतक की सुषमा को हराया

Fri, 20 Jun 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय फर्स्ट ओपन नेशनल ग्रेपलिंग पीएमएफओ लीग वीरवार से शुरू हुई। पहले दिन हुए मुकाबलों में महिलाओं के लिए 45 किलोग्राम के मुकाबले कराए गए। इसमें झज्जर जिले की भूमि ने रोहतक की सुषमा को हराया। रोहतक की अनुराधा को दिल्ली की मेहनत ने पराजित किया। रोहतक की अनुराधा व रोहतक की सुषमा के बीच हुए मुकाबले में अनुराधा विजेता बनी। दिल्ली की मेहनत ने रोहतक की सुषमा को हराया। झज्जर की भूमि व झज्जर की दीक्षा के बीच मुकाबला होने से पहले दीक्षा के हाथ में फ्रेक्चर आ गया। इसके बाद भूमि नॉक आउट से विजेता बनी।
विज्ञापन

ग्रेपलिंग लीग 2025 के आयोजक रण सिंह पंवार ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता 21 जून तक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के 125 खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। पुरुषों के लिए 8 भारवर्ग और महिलाओं के लिए 5 भारवर्ग में मुकाबले कराए जाएंगे। हर एक भारवर्ग के विजेता को 21, उपविजेता को 15 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।
कुल 6 लाख 50 हजार रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। हरियाणा में ग्रेपलिंग की यह पहली नेशनल चैंपियनशिप है। तीसरे अंतिम दिन 21 जून की शाम को विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा। टीमों को सर्टिफिकेट और मेडल भी प्रदान किए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रेपलिंग खेल को बढ़ावा देना, युवाओं को प्रोत्साहित करना और खेल के प्रति जागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन

लीग में पुरुष वर्ग में 54, 58, 62, 66, 71, 77, 84, 92 किलोग्राम भारवर्ग में मुकाबले खेले जांएगे। महिला वर्ग में 45 किलोग्राम भारवर्ग, 50, 55, 60 और 65 किलोग्राम भारवर्ग में मुकाबले होंगे। प्रत्येक भारवर्ग में प्रथम स्थान के विजेता खिलाड़ी 21 हजार, द्वितीय को 15 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 11 हजार रुपये इनामी राशि दी जाएगी। खिलाड़ियों के रहने तथा ठहरने की व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से ही जा रही है। पहले दिन एक ही भारवर्ग में मुकाबले हुए हैं। शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। शनिवार को फाइनल मुकाबले व पुरस्कार वितरण होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें