फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भावनगर-शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 28 नवंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे ने आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भावनगर-शकूरबस्ती-भावनगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा शुरू की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09257, भावनगर-शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल 28 नवंबर तक संचालित होगी।
विज्ञापन

यह प्रत्येक शुक्रवार को भावनगर से दोपहर 1:50 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर सुबह 4:55 बजे पहुंचेगी, और 5 बजे प्रस्थान कर सुबह 10.55 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 09258, शकूरबस्ती-भावनगर साप्ताहिक स्पेशल 29 नवंबर तक चलेगी। यह प्रत्येक शनिवार को शकूरबस्ती से दोपहर 1:15 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर शाम 6:25 बजे पहुंचेगी और 6:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11 बजे भावनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस रेलसेवा का मार्ग भावनगर पारा, सिहोर (गुजरात), धोला जं, बोटाड, लींबदी, सुरेंद्रनगर गेट, वीरमगाम, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव व दिल्ली कैंट जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर जाएगा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे जिनमें 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनोमी, 7 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पॉवरकार और 1 गार्ड डिब्बा शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें