रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते डीएसपी बावल सुरेन्द्र श्योराण। स्रोत : पुलिस
बावल। थाना कसौला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 13 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इसमें डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण व थाना कसौला के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप के दौरान डीएसपी सुरेंद्र ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है क्योंकि इससे असंख्य जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। संवाद