फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रंगोली प्रतियोगिता में भाविका और उनकी टीम रही प्रथम

विज्ञापन
फोटो संख्या:76- राजकीय उच्च  विद्यालय बारड़ा में रगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं--स्
विज्ञापन
सतनाली। राजकीय उच्च विद्यालय बारड़ा में दिवाली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मुख्य अध्यापक ताजबीर सिंह ने किया। इस दौरान रंगोली, ग्रीटिंग कार्ड, दिया बनाओ, मेहंदी और बेस्ट फ्रॉम वेस्ट प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

बेस्ट फ्रॉम वेस्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने घर में पड़ी बेकार वस्तुओं से सुंदर कलाकृतियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में भाविका और उसकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में दवनिश और उसके टीम ने बाजी मारी। मेहंदी प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में प्रीति और सीनियर ग्रुप में प्रिया प्रथम रही। कार्यक्रम का संयोजन कुसुम लता और सुनील कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अध्यापक ताजबीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता को विकसित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन करते हुए कुलभूषण ने विद्यार्थियों को सफल प्रतिभागिता के लिए बधाई दी और सुरक्षित एवं मिलजुलकर दिवाली मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें