फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अनिल हत्याकांड का आरोपी भाऊ गैंग का शूटर पुलिस मुठभेड़ में काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नई दिल्ली/रोहतक। रिटौली गांव में हुए अनिल हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मदीना गिधरान निवासी आरोपी दीपक धनखड़ को मुठभेड़ के बाद दिल्ली में गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक धनखड़ हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग का शूटर बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ में दीपक के पैर में गोली लगी है।
1 जून को रिटौली निवासी गैंगस्टर अंकित उर्फ बाबा के चाचा अनिल की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से रोहतक पुलिस आरोपियों को जल्द पकड़ने के दावे कर रही थी, दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने हत्याकांड में आरोपी दीपक धनखड़ को दिल्ली के बेगमपुर थाना क्षेत्र में दादा लेखराम चौक के पास मुंडका की ओर जाने वाली यूईआर-दो रोड के पास घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद दबोच लिया
विज्ञापन

स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर संदीप डबास की टीम को 3 जून को रिटौली गांव में हत्या के मामले में शामिल दीपक धनखड़ के बारे में इनपुट मिला था, जिस पर एसीपी संजय दत्त व इंस्पेक्टर संदीप डबास की टीम ने दीपक की घेराबंदी की।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने बताया कि दीपक ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपी से पिस्टल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

स्पेशल सेल प्रभारी संदीप डबास ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि अनिल की हत्या में आरोपियों ने .45 बोर, .32 व 9 एमएम का पिस्टल प्रयोग किया था। वारदात को तीन लोगों ने अंजाम दिया। चौथे ने रेकी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें