फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भारती अकादमी ने 109 रन से जीता मैच

Mon, 07 Jul 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
वीटीआई क्रिकेट ग्राउंड में स्वीप शॉट लगाते देव मलिक। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। क्रिकेट मुकाबले में भारती अकादमी ने गोयल क्लब को 109 रन से हराया। ध्रुव शर्मा को मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बल्लेबाज और प्रतीक को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। रविवार को वीटीआई क्रिकेट मैदान में आयोजित मुकाबले में भारती अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। भारती एकादश की ओर से ध्रुव शर्मा ने शानदार 108 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 113 रन बनाए। इसके अलावा रूपेश ने 35 और भवेश ने 16 रन बनाए।
विज्ञापन

गोयल क्लब की ओर से चैतन्या दहिया ने 3, मयंक नेहरा और आदर्श मलिक ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयल क्लब ने 129 बनाकर ऑलआउट हो गई और भारती अकादमी ने 109 रन से मैच जीत लिया। गोयल क्लब की ओर से हिमांक ने 37 और देव मलिक ने 31 रन बनाए। भारती अकादमी की ओर से प्रतीक ने 3, यमन और जय ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें