14सीटीके8 पुरानी आईटीआई स्थित बाबा बालकपुरी डेरे में लगा भंडारा। स्त्रोत स्वयं
मकर संक्रांति पर बाबा बालकपुरी पार्क में मंगलवार को भंडारा लगाया गया, जहां दो हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। भंडारे का आयोजन समाजसेवी कुनाल हुड्डा की तरफ से किया गया, साथ में संदीप खत्री, प्रदीप खत्री, कृष्ण कुमार, मोनू, हिमांशु, दुष्यंत व मास्टर नरेंद्र भी मौजूद रहे।
महंत शांतपुरी की मौजूदगी में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। उधर, नगर निगम की तरफ से मकर संक्रांति पर लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ के दिल्ली बाईपास स्थित भवन पर भंडारा लगाया। मौके पर जीरो वेस्ट कार्यक्रम के तहत स्टील के बर्तन इस्तेमाल किए गए। इसमें हम और आप सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने सहयोग किया।