फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान, जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में हो रहा इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरवासी सावधान हो जाएं, क्योंकि कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को जेपी कॉलोनी में महिला डॉक्टर व गृहिणी, सेक्टर दो में सरकारी कर्मचारी व व्यापारी तथा जनता कॉलोनी का व्यवसायी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं। जिले में पांच नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने से कुल मरीजों की संख्या 12344 हो गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 34 पहुंच गई है। इसमें 9 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं तो 25 मरीज अपने घर पर एकांतवास में उपचार पा रहे हैं। जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शनिवार को 418 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, इसमें से पांच संक्रमित मिले हैं। वहीं 12150 कोरोना संक्रमित अब तक स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण 4.23 प्रतिशत के हिसाब से फैल रहा है और संक्रमण से स्वास्थ्य लाभ लेने वालों का प्रतिशत 98.42 प्रतिशत चल रहा है। कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या जिले में 160 है। रविवार को विभाग ने 415 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
मार्च में कोरोना संक्रमितों की स्थिति
तिथि सैंपल संक्रमित
01 560 02
02 755 01
03 730 01
04 1015 03
05 886 00
06 555 01
07 525 02
08 605 02
09 333 02
10 562 02
11 552 06
12 460 05
13 418 03
14 415 05
बढ़ रही संक्रमितों की संख्या और घट रहे सैंपल
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है और सैंपलों की संख्या घट रही है। मार्च माह की शुरुआत में एक व दो मरीजों की ही पुष्टि हो रही थी, जबकि माह के मध्य में यह संख्या पांच से छह तक पहुंच गई है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में जांच सैंपलों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। सभी विभागों के अलावा स्कूलों के लिए निर्देश दिए गए हैं कि वह भी अपने यहां लक्षण वाले बच्चों के साथ शिक्षकों की भी कोरोना जांच करवाएं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर निरीक्षण करने जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें