फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु सेना में जोश, जुनून से देशसेवा करने के बेहतर अवसर

विज्ञापन
VS 3.JPG
विज्ञापन
जोश, जज्बा, जुनून के साथ मातृभूमि की सेवा करने के भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में बेहतर अवसर हैं। देश सेवा के साथ सम्मानजनक व्यवसाय चुनने के लिए विद्यार्थियों को भारतीय वायु सेना से जुड़ना चाहिए। यह कहना है भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर स्नेहा सिंह का। वे बुधवार को एमडीयू में करियर जागरूकता कार्यक्रम में बोल रही थी। यहां वायु सेना के प्रचार प्रकोष्ठ-दिशा के सहयोग से इंडक्शन पब्लिसिटी प्रोग्राम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

विंग कमांडर स्नेहा सिंह ने वायु सेना की उत्पत्ति, वायु सेना के विभिन्न विभाग, कार्य, फाइटर विमान, परिवहन विमान, वायु निगरानी व सुरक्षा कार्य के साथ वायु सेना की प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी।
एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि वायु सेना के साथ हाल ही में विवि ने शैक्षणिक एवं शोध सहभागिता के लिए एमओयू किया है। इस कड़ी में वायु सेना का यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विद्यार्थियों के करिअर मार्गदर्शन के लिए करिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ व यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर कंपीटीटिव एग्जेमिनेशन के तत्वावधान में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जल्द ही विश्वविद्यालय में मोटीवेशनल लेक्चर प्रोग्राम सिरीज प्रारंभ की जाएगी। इससे पूर्व, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नीना सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को वायु सेना में करिअर अवसर की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम का संचालन निदेशक युवा कल्याण डॉ. जगबीर राठी ने किया। विंग कमांडर स्नेहा सिंह का परिचय निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने दिया। वायु सेना की ओर से कार्यक्रम में इंडक्शन पब्लिसिटी एग्जीबिशन व्हीकल भी टैगोर सभागार में रखा गया। इस विशेष वाहन में फ्लाइट साइमुलेटर व अन्य उपकरण प्रदर्शित किए गए। इस मौके पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार, चीफ वार्डन व कार्यक्रम समन्वयक यूथ रेडक्रास प्रो. रणदीप राणा, कार्यक्रम समन्वयक एनएसएस प्रो. रणबीर सिंह, संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र कुमार ने विंग कमांडर, जूनियर वारंट अफसर एम. बिस्वास, सार्जेंट-बलराज सिंह, ए घोष, संदीप शर्मा, आशीष सोनावा, अमित, शेखावत, शशांक गुप्ता, विकास यादव, एनएसएस, यूथ रेडक्रास वालंटियर्स, एनसीसी कैडेट्स, यूटीडी आदि मौजूद रहे।

VS 4.JPG

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें