फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंतरजातीय प्रेम विवाह करने पर मारपीट, जान से मारने की धमकी

Mon, 12 Feb 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। कस्बे में लव मैरिज करने वाले एक युवक ने उसके साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के आरोप के चलते लड़की के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में सोमवीर निवासी ढेर पाना ने बताया कि वह कार चलाता है। 16 दिसंबर 2021 को उसने एक लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था। इससे खफा होकर उसको कई बार जान से मारने की धमकियां दी जाने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि 10 फरवरी को वह महम के पुराने बस स्टैंड पर अपनी कार में सवारियां बैठा रहा था। तभी दो युवक आए और हाथ में ली दरातियों से उसपर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। हमलावरों ने उसे अंतरजातीय और प्रेम विवाह करने का मजा चखाने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। लड़ाई झगड़ा देखकर वहां पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ देखकर हमलावर फरार हो गए। उसने परिजनों को घटना की सूचना दी। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महम निवासी सचिव व किशनगढ़ निवासी नीनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें