फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल्बेंडाजोल गोली जरूर खाएं : डॉ. जयमाला

विज्ञापन
26jjrp09- सिविल अस्पताल में एक बच्ची को एल्बेंडाजोल की गोली ​खिलाती सीएमओ डॉ. जयमाला। स्रोत-स्व
विज्ञापन
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्रम नागरिक अस्पताल झज्जर के प्रांगण में सिविल सर्जन डॉ. जयमाला के अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को गोली खिलाई। उन्होंने कहा कि बच्चे देश की धरोहर हैं। जब तक बच्चे स्वस्थ नहीं होंगे तो देश भी स्वस्थ नहीं हो सकता इसलिए आपके स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
ऐसे अभियानों में हमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और अपने बच्चों को पेट की कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल गोली जरूर खिलानी चाहिए। एल्बेंडाजोल टेबलेट हर 6 महीने में एक बार जरूर खानी चाहिए।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. ममता त्यागी एवं जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि जिले में एक से 19 साल तक प्रत्येक बच्चे को व 20 से 24 साल तक की लाभार्थी महिलाओं को यह गोली खिलाई गई।
इस दौरान जो बच्चा गोली खाए बिना रह गया है उसे मॉप अप दिवस कार्यक्रम के तहत 2 सितंबर को भी गोली खिलाई जाएगी।
इस मौके पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नरेश दहिया, उप अधीक्षक डॉक्टर यशपाल मोमिया, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अजय सिंगला, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर गुरजीत सिद्धू, कार्यक्रम इंचार्ज डेंटल सर्जन डॉक्टर बृजमोहन, डॉ. दीपिका, डीआर राशि, मेट्रन कृष्णा, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें