फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया से बचने के लिए बनें जागरूक : डॉ. अनुपमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमें कोरोना महामारी के साथ मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया बीमारियों से बचने के लिए भी जागरूक बनना होगा। सरकार व प्रशासन की समय-समय पर जारी हिदायतों का पालना करना होगा। सरकार लोगों को हर प्रकार की सुविधा प्रदान करने का अथक प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में जुलाई माह को डेंगू रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है। यह कहना है उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा मित्तल का। वे सोमवार को अपने कार्यालय में डेंगू रोधी माह के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक में बोल रही थी।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन ने कहा कि विभाग की ओर से लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया फैलाने वाले एडीज मच्छर व मलेरिया फैलाने वाले मादा एनाफ्लीज मच्छर के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ जन समुदाय को डेंगू के साफ पानी में पनपने की भी जानकारी दी जा रही है। मलेरिया मच्छर रुके हुए गंदे पानी में पनपता है। इसलिए पानी से भरे बर्तन व छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद करना जरूरी है। मच्छर ठहरे हुए पानी में अंडे देते हैं। इससे मलेरिया, डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की बढ़ोतरी तेजी से होती है। सोमवार को पंचकूला से आई टीम का निर्देशन सुपरवाइजर नरेश कुमार ने किया। इस टीम ने अर्बन एमपीएचडब्लू (मेल) की बैठक ली। इसमें शहरी क्षेत्र में चल रहे डेंगू मास की जानकारी ली। फील्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवतीपुर जाकर भी कार्य की जानकारी ली व कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें