13महम01...महम में अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम। संवाद
महम। 21 जून को होने वाले योग दिवस की तैयारियों के क्रम में एसडीएम मुकुंद ने शिविर में बिजली, पानी, परिवहन और एंबुलेंस सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को एसडीएम ने कहा कि सुबह 7 से 8 बजे महम के टाउन पार्क में योग का मुख्य कार्यक्रम होगा। इसमें स्कूली बच्चों के साथ योग संस्थाओं से जुड़े सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि भी आएंगे।
बैठक में महम के नायब तहसीलदार राहुल, बीईओ सरिता, सीएमओ डॉ. विकास, आयुष चिकित्सक डाॅ. नवीन कुमार, एसडीओ बिजली निगम संजीत, राजकीय महाविद्यालय महम के प्राचार्य डॉ. रोहित, प्राचार्य सुरेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।