फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बतरा ने सदन में उठाया हैफेड प्लांट के स्थानांतरण का मुद्दा

Tue, 23 Dec 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30...विधानसभा में रोहतक के मुद्दे रखते विधायक भारत भूषण बत्रा। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सोमवार को विधायक भारत भूषण बतरा ने हैफेड फीड प्लांट के स्थानांतरण का मुद्दा उठाया। इसे जनहित से जुड़ा हुआ बताते हुए तुरंत बंद करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि यह प्लांट अब उत्तम विहार व आसपास के घनी आबादी वाले क्षेत्र के बीच आ चुका है।
विज्ञापन

बतरा ने कहा कि प्लांट की भट्टी से निकलने वाली राख और प्रदूषण आसपास के घरों में फैल रहा है। इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें पैदा हो रही हैं। गर्मी के मौसम में प्लांट के कारण इलाके में सुरसी के घरों में घुसने की घटनाएं भी सामने आती हैं।
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि जिस समय प्लांट लगाया गया था उस समय यह इलाका सुनसान था। अब यहां पर आबादी बढ़ चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस प्लांट को आईएमटी में स्थानांतरित करने की योजना बना रही है। लगभग 2 साल में इसे शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही विधायक ने विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवा सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में आश्वासन के बावजूद उन्हें अभी तक राहत नहीं मिली है। उन्होंने तुरंत नियमितीकरण व रोजगार सुरक्षा देने की मांग की।
प्रवासी व कामगार मजदूरों के मामले को उठाते हुए कहा कि छह महीने से बंद पड़े पोर्टल के कारण मजदूरों को रोजगार और सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने सरकार से पोर्टल को जल्द चालू करने और मजदूरों को राहत देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें