39...वार्ड 14 में चौधरी बख्शा राम स्मृति पार्क में नारियल फोड़कर सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ करत
रोहतक। नगर निगम वार्ड नंबर 14 के 10 पार्कों का 45 लाख रुपये से कायाकल्प किया जाएगा। यह बात निगम पार्षद कंचन खुराना ने मानसरोवर कॉलोनी स्थित चौधरी बख्शा राम स्मृति पार्क के सुंदरीकरण के अवसर पर कही। मानसरोवर कॉलोनी की बुजुर्ग महिला कौशल्या देवी मित्तल, चरण दास चिटकारा व कृष्ण लाल शर्मा ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक चौधरी की उपस्थिति में नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया।
कंचन खुराना ने बताया कि मानसरोवर पार्क में नया मड ट्रैक बनवाया गया है। मरम्मत व सुंदरीकरण के अन्य कार्य कराए हैं। अर्जुन नगर स्थित जीरो पार्क का नवीनीकरण होगा। चौधरी बख्शा राम पार्क व विजय पार्क 1 में गजीबो (छतरी) का निर्माण करवाया जाएगा। विजय पार्क 2 में नया वाकिंग ट्रैक बनेगा।
झंग कॉलोनी स्थित नंद मंदिर पार्क, एकता पार्क व नर्सरी पार्क, सुभाष नगर स्थित कैलाश पार्क, माॅडल टाउन स्थित डबल पार्क व तिकोना पार्क में मरम्मत व अन्य सुंदरीकरण होगा ताकि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिले। इस अवसर पर डॉ. मंगल सैन मंडल महामंत्री मुकेश टक्कर, ईश्वर आहूजा, डॉ बालकृष्ण गोयल, पूर्व पार्षद अशोक खुराना आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।