17सीटीके33-लाखनमाजर में खिलाड़ी शेखर का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत:परिजन
रोहतक। मालदीव में 12 से 15 जून तक हुए मुकाबले में इंडिया बास्केटबॉल टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर फीफा अंडर-16 एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया। इसमें लाखन माजरा के बास्केटबॉल खिलाड़ी शेखर राठी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। शेखर को प्रतियोगिता में बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। मंगलवार को गांव पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का स्वागत किया।
इस मौके पर गांव की महिलाओं ने मंगल गीत गाए और बुजुर्गों ने शेखर राठी को आशीर्वाद दिया। कोच कप्तान ने शेखर को बधाई दी। शेखर के पिता सुरेंद्र उर्फ काला भी बास्केटबॉल खिलाड़ी रहे हैं।
रेलवे में कार्यरत काला की बेटी भी हैंडबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। एशिया कप अगस्त सितंबर में खेला जाएगा। स्वागत समारोह में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुनील उर्फ सिन्हा, चिराग, अजय, गांव के सरपंच प्रतिनिधि संदीप मोटा, कोच मोहित राठी, आर्मी कोच, बिजेंद्र पहलवान, जोरा पहलवान और मास्टर बिजेंद्र राठी मौजूद रहे।