फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। मदीना गांव में हरियाणा रोडवेज की बस ने स्टेडियम जा रहे छात्र को शनिवार शाम साढ़े तीन बजे टक्कर मार दी। इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे मदीना के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक व परिचालक बस को छोड़कर फरार हो गए। महम थाना पुलिस ने मृतक छात्र के चाचा के बयान पर बस संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव के एमडीएस स्कूल के कक्षा सात में पढ़ने वाला निशु पुत्र जितेन्द्र छुट्टी केबाद स्टेडियम में खेलने के लिए जा रहा था। वह साइकिल से जैसे ही स्टेडियम के पास पहुंचा, उस दौरान महम की ओर से आ रही झज्जर डिपो की बस ने साइकिल को टक्कर दे मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह साइकिल से घसीटता हुआ कुछ दूर तक गया। इसके बाद चालक ने बस रोकी। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए मदीना के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महम थाना पुलिस के अनुसार मृतक के चाचा सुनील उफ सोनू के बयान पर बस संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र दो बहनों में अकेला भाई था। मृतक की दोनों बहने उससे बड़ी हैं। उसके पिता फौज में हैं। पुलिस रविवार को शव का पोस्टमार्टम करायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें